जोड़बीड़ आवासीय योजना
आपणी हथाई न्यूज, बीतें दिनों बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने जोड़बीड़ आवासीय योजना के नाम से भूखंडों की लॉटरी के माध्यम से नीलामी की थी जिसके बाद रेरा का एक नोटिस मिला जिसमें आगामी दिनों तक खरीद नीलामी और बेचने पर रोक लगा दी गई थी। इस सब के बीच जिन्होंने यहां प्लॉट लिए थे उनके लिए टेंशन का काम हो गया। लेकिन अब एक ऐसी खबर आई है जिससे राहत मिलती नजर आ रही हैं । आवासीय विस्तार मामले में बीकानेर विकास प्राधिकरण को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की ओर से मिले नोटिस के बाद बीडीए ने रेरा को जवाब भेज दिया है। माना यह भी जा रहा है कि बीडीए को मिला नोटिस जल्दी ही विड्रा होगी। सूत्रों की माने तो सुनवाई हो चुकी है, निर्णय भी हो गया है सिर्फ आदेश होना शेष है।
बीडीए की ओर से भेजे गए जवाब में कहा गया था कि वास्तुकला के अनुरूप 250 हेक्टेयर भूमि पर ये योजना तैयार की गई थी। जो लगभग 25 लाख वर्ग मीटर है। इसमें सभी वर्गों के लोगों के लिए 5438 भूखंड काटे गए हैं। आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के अलावा संस्थागत क्षेत्र भी होगा। इसमें केंद्र, राज्य सरकार और अन्य संस्थानों के कार्यालयों के लिए भूमि आरक्षित होगी। बैंकों, डाकघरों के लिए भूमि आरक्षित है। केंद्रीय पार्क और अन्य क्षेत्रीय पार्क, सुविधा क्षेत्र और चौड़ी सड़कें होंगी।
आवासीय के लिए 113.15 हेक्टेयर, कॉमर्शियल के लिए 19.65 हेक्टेयर, इंस्टीटयूशनल के लिए 13.83 हेक्टेयर,पार्क के लिए 10.38 हेक्टेयर,पार्किंग के लिए 01.62 हेक्टेयर, सड़कों के लिए 91.37 हेक्टेयर एरिया आरक्षित किया गया है। बीडीए ने लिखा कि 5438 भूखंडों में से लगभग 1200 भूखंड एक मई 2017 से पहले आवंटित किए जा चुके हैं। ये भूखंड योजना के सभी 4 ब्लॉकों में फैले हुए हैं। लगभग 800 आवासीय भूखंडों के लीज डीड एक मई 2017 से पहले ही जारी किए जा चुके थे।


