Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों गोचर ओरण बचाओं आंदोलन को लेकर बीकानेर विकास प्राधिकरण और बीकानेर की जनता आमने सामने है। इससे पहले हुए एक धरना प्रदर्शन में शहर के कई नेता इस आंदोलन में शरीक भी हुए थे और विरोध प्रदर्शन भी किया था।
अब इस मामलें को लेकर कोलायत के विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बीडीए के आयुक्त को एक पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। विधायक ने इस पत्र में लिखा है कि मास्टर प्लान में शामिल की गई 188 गांवों की गोचर भूमि गांवों की धरोहर हैं जिसे हड़पने की कोशिश की जा रही हैं।
विधायक भाटी ने कहा कि गोचर भूमि गांव की पहचान और संस्कृति की रीढ़ है। सरकार की इस नीति से ग्रामीणों में आक्रोश है और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही हैं।
विधायक भाटी ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की गोचर आंदोलन का हवाला देते हुए चेतावनी दी है कि यदि गोचर भूमि को मास्टर प्लान से बाहर नहीं किया गया तो आंदोलन खड़ा होगा आपको बता दे की गोचर भूमि को लेकर वीडियो में हजारों आपत्तियां अब तक दर्ज कराई जा चुकी है जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों शामिल है।


