HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर में शुरू हुआ बैनर वार ! 'आई लव मोहम्मद' के...

Bikaner: बीकानेर में शुरू हुआ बैनर वार ! ‘आई लव मोहम्मद’ के बाद अब लगे ‘आई लव सनातन’ लिखे बैनर

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर सहित देश के अधिकांश हिस्सों में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन बैनर-पोस्टर को लेकर कई जगहें से विवाद की खबरें भी सामने आई हैं। कल बीकानेर में भी ऐसे ही एक बैनर में विवादित स्लोगन लिखे होने की वजह से विवाद की स्थिति पैदा हो गई लेकिन पुलिस ने तुरंत ही समझाइश कर विवादित स्लोगन लिखे बैनर को हटवाया।

देशभर में यह बैनर पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब आई लव मोहम्मद लिखे बैनर पोस्टर के अलावा देश में कई जगह आई लव महादेव और आई लव सनातन लिखे बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।बीकानेर में आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आई लव सनातन लिखे बैनर लगाए जा रहे है। बीकानेर में दाऊजी रोड से कोटगेट तक आई लव सनातन लिखे बैनर लगाए गए है। बैनर पर ‘तन राम का मन राम का’ ‘मेरा सारा जीवन राम का’ स्लोगन लिखे गए है।

विहिप के प्रांत मंत्री विनोद सेन, अशोक पड़िहार,बजरंगदल के महानगर संयोजक बजरंग तंवर , सह संयोजक योगेश सोनी, संपर्क प्रमुख हरि किशन व्यास,ऋषि पारीक, भाजयुमो के अध्यक्ष वेद व्यास व जसराज सिंवर, गिरिराज खत्री,प्रणव भोजक,राजू गहलोत, गौरव, कैलाश,आनंद,तनवीर भाटी, विक्रांत पंवार,बल्लभ जोशी, सुनील रामावत और भी युवा शामिल रहे।



ताजा खबर