Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, शनिवार की शाम बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कैम्पर गाड़ी डिवाइडर फांद कर सड़क की दूसरी ओर आने से सड़क पर चल रही बाइक और टैक्सी को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क हादसें में बाइक सवार नेक मोहम्मद निवासी सर्वोदय बस्ती की मौके पर ही मौत हो गई वही टैक्सी चालक सुशील भादाणी टैक्सी में बैठी 2 सवारियां भी घायल हो गए।
आज इसी मामलें को बीकानेर की पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरना लगा हुआ है। धरनार्थियों की मांग है कि टक्कर मारने वाले पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस अतिशीघ्र कार्रवाई करें और मृतक नेक मोहम्मद और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए।


