Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, मध्यप्रदेश के नीमच में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में गत 26 सितम्बर को ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान जोधपुर जिलें के भोपालगढ़ ग्राम पंचायत हिरादेशर निवासी एएसआई रामनिवास के हाथों में ग्रेनेड फट गया था। ट्रेनिंग में घायल होने के दौरान उन्हें उदयपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां पर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली एम्स रैफर कर दिया था। मंगलवार को इलाज के दौरान रामनिवास जिंदगी की जंग हार गया। इस समाचार के मिलने से हिरादेशर गांव में शोक की लहर छा गई।

बुधवार को रामनिवास के पार्थिव शव को उनके पैतृक गांव हिरादेशर लाया गया तो हर किसी की आंख नम थी। इससे पहले दिल्ली स्थित मुख्यालय पर सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह सीनियर अधिकारियों उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी। हिरादेशर में हम आंखों से सीआरपीएफ परिवार व ग्रामीणों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।



