आपणी हथाई Weather न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज वेल मार्क लो प्रेशर (WML) उ.पू. अरब सागर, सौराष्ट्र तट पर अवस्थित है। तथा उ.पू. राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र व ट्रफ लाइन भी सक्रिय है।
एक और नया वेल मार्क लो प्रेशर बंगाल की खाड़ी में आज बन गया है। इसके आगामी 48 घंटो में लगभग पश्चिम की ओर आगे बढ़ने व तीव्र होकर 3 अक्टूबर को उड़ीसा आंध्रप्रदेश तट पर गहरा अवदाब (Deep Depression) बनकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके चलते आज पुनः जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा 5 से 7 अक्टूबर के दौरान पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।


