Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident News : निजी स्कूल का वाहन पलटा, 4 बच्चें घायल,पीबीएम...

Bikaner Accident News : निजी स्कूल का वाहन पलटा, 4 बच्चें घायल,पीबीएम में भर्ती

Bikaner Accident News आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की सुबह शहर की की निजी स्कूल की एक मिनी कैम्पर गाड़ी पलटने से चार बच्चें घायल हो जाने की जानकारी सामने आई हैं । अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मिनी कैंपर गाड़ी उस वक्त पलट गई जब सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश की गई। इस सड़क हादसे में चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मौके पर ड्राइवर की पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने बीच-बचाव कर छुड़ाया और थाने ले गई।अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।



ताजा खबर