Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : सरकारी भूमियों को खुर्द-बुर्द और रिकॉर्ड में हेराफेरी के...

Bikaner News : सरकारी भूमियों को खुर्द-बुर्द और रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप प्रमाणित, दो पटवारी नौकरी से बर्खास्त

Bikaner News आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के उपनिवेश न विभाग के दो पटवारी को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया गया है। इन दोनों पटवारी पर फर्जी डिक्री के आधार पर नामांतरण कर जमीन के फर्जीवाड़ा करने के आरोप प्रमाणित होने के बाद उपनिवेशन विभाग ने उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए इन दोनों को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

 

उपनिवेशन आयुक्त निकया गोहाएन ने कूट रचित फर्जी डिक्री निर्णय के आधार पर सरकारी भूमियों को खुर्द करने के षड्यंत्र में शामिल होने ,सरकारी रिकॉर्ड में हेरा फेरी कर राजकोष को हानि पहुंचाने का दोषी मानते हुए पटवारी हवा सिंह और मनोज कुमार को रिमूवल आफ सर्विस यानी सरकारी सेवा से हटाने के आदेश दे दिए हैं। इन पटवारी ने उपनिवेशन तहसील मोहनगढ़ 1 व 2 में कार्यरत रहते हुए यह फर्जीवाड़ा किया है।



ताजा खबर