आपणी हथाई weather न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में बीकानेर सहित कई जगह पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज से ही भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है साथ ही शेखावाटी क्षेत्र जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कल 8 अक्टूबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।


