Homeराजस्थानRajasthan : चतुर्थ श्रेणी भर्ती के फॉर्म में संशोधन के लिए कर्मचारी...

Rajasthan : चतुर्थ श्रेणी भर्ती के फॉर्म में संशोधन के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिए दस दिन, रिजल्ट भी इस माह तक आने की प्रबल सम्भावना

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बीते माह सितंबर को 19 से 21 सितंबर के बीच चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई थी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे और लगभग 21 लाख युवाओं ने यह पेपर दिया था।

कर्मचारी चयन बोर्ड ने पेपर दे चुके युवाओं के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन की साइट फॉर्म भरने में संशोधन करने हेतु खोलने की घोषणा की है। अभ्यर्थी 300 रुपए के शुल्क के साथ 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 के बीच अपने ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में करेक्शन कर सकते है।

संशोधन में विभाग वरीयता क्रम,अपनी श्रेणी, उप श्रेणी,वैवाहिक स्थिति, टीएसपी क्षेत्र आदि में संशोधन कर सकते है।16 अक्टूबर के बाद किसी भी अभ्यर्थी को कर्मचारी चयन बोर्ड संशोधन का कोई अवसर प्रदान नहीं करेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द से जल्द चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का परिणाम जारी करना चाहता है क्योंकि यह भर्ती भजनलाल सरकार की सबसे बड़ी भर्ती है। करीब 54 हजार पदो की चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर अंत तक या दिसम्बर 2025 के पहले पखवाड़े में आने की प्रबल संभावना है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर