आपणी हथाई Rajasthan न्यूज, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कल RAS -2024 मेंस एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया। आयोग के द्वारा कुल 2461 युवाओं को इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है।
मेंस एग्जाम का परिणाम परीक्षा होने के करीब साढ़े तीन महीने बाद जारी किया गया है। इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान RPSC द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।
RAS 2024 परीक्षा कुल 1096 पदो के लिए निकाली गईं थी। RAS प्री का पेपर फ़रवरी में हुआ था और मेंस के पेपर जून 2025 में हुए थे।
अगले तीन महीनो में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर RPSC नए साल की शुरुआत में RAS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकती है। RAS 2024 के मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद RAS-2025 के नोटिफिकेशन निकलने की संभावना और भी बढ़ गईं है। नवंबर माह में RAS -2025 का नोटिफिकेशन जारी होने की पूर्ण संभावना है।
मनोज रतन व्यास


