Homeखटाखट स्टोरीBikaner : शिक्षा विभाग का अपने ही आदेश पर यू-टर्न !...

Bikaner : शिक्षा विभाग का अपने ही आदेश पर यू-टर्न ! अब दीवाली छुटियों को लेकर कही ये बात

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,कुछ रोज पहले ही शिक्षा विभाग ने दीपावली की छुट्टियों में निजी स्कूलों को शैक्षिक गतिविधियों पर पूर्णतः रोक और कार्रवाई की बात से अब विभाग ने यू टर्न ले लिया है। लेकिन अब विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि आगामी परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए यदि किसी निजी विद्यालय द्वारा अभिभावकों की सहमति से प्रकाश पर्व (दीपावली) के पांच दिवस को छोड़कर पुनरावृत्ति या तैयारी हेतु विद्यालय खोला जाता है, तो उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन किसी भी स्थिति में परीक्षाओं का संचालन केवल शिविरा पंचांग के अनुसार ही किया जा सकेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्र में उक्त आदेश की पालना सुनिश्चित करवाएं ताकि विभागीय नियमों की सख्ती से अनुपालना हो सके।



ताजा खबर