आपणी हथाई Rajasthan न्यूज: प्रदेश में लंबे समय बाद सरकार ने आज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में कुल 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार राजधानी जयपुर में पुलिस कमिश्नर भी बदल गए हैं, सचिन मित्तल को जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि बीजू जॉर्ज जोसेफ को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बनाया गया है। इसके अलावा 5 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई हैं। इसी तरह बीकानेर में अनुष्ठा कालिया को सहायक पुलिस अधीक्षक सदर लगाया गया है।


:


