श्रीकृष्ण भोग आपणी हथाई न्यूज, मिड डे मील योजना के अतिरिक्त आयुक्त ने एक आदेश जारी किया है जिसमें आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम (पेरेंट टीचर मीटिंग) के दिन सरकारी स्कूलों के बच्चों को ‘श्री कृष्ण भोग’ परोसा जाएगा। विभाग का इस आयोजन के पीछे उद्देश्य समाज और स्कूलों के बीच सीधा जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश है।
आपको बता दे कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राजस्थान के सभी स्कूलों में मेगा पीटीएम रखी गई हैं । इस संबंध में मिड डे मील योजना के अतिरिक्त आयुक्त मयंक शुक्ला ने आदेश जारी किए है साथ ही शुक्ला ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया है कि संस्था प्रधान अपने अपने विद्यालयों में कार्यक्रम को सुनिश्चित करे।


