आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों अपराध और अपराधियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शहर में लगातार यह आशंका बनी हुई है कि न जाने कब किसके साथ क्या हो जाएं । इसी संदर्भ में शनिवार को बेनीसर बारी निवासी शिवकुमार भोजक की जेब कटने की जानकारी सामने आई हैं । कोटगेट थाने में दी रिपोर्ट के अनुसार शिवकुमार भोजक (73) अपनी पत्नी के साथ पीबीएम अस्पताल से दिखाकर घर के लिए रवाना हुए थे। बीच रास्ते में टैक्सी चालक ने पीड़ित से 20 रुपये गुटका खाने के लिए मांगे थे। उसको पैसे दे दिए और इसके बाद बुजुर्ग दंपति टैक्सी से गंतव्य स्थल तक पहुँच गए।
पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि जब वो गाड़ी ठीक करने वाले मिस्त्री को पैसे देने लगा तो पता चला तो उसके बटुए से लगभग 20 हजार रुपये, आरजीएचएस कार्ड व अन्य जरूरी कागजात गायब है।
पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया है कि टैक्सी में उसके साथ दो महिलाएं व एक लड़की बैठी थी जिनके ऊपर उन्हें शक है। बरहाल मामलें की जानकारी कोटगेट पुलिस को दे दी गई है।


