Homeपॉलिटिकल पाटाअगले महीने मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू के सामने अटल...

अगले महीने मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू के सामने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ….

basic ad

आगामी 18 जुलाई को देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कल एनडीए ने अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को बनाया है ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली आदिवासी महिला नेता बन गई हैं। इससे पहले वह देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल होने का रिकॉर्ड भी रखती हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। अटल बिहारी वाजपेई सरकार में वित्त एवं विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से चुनाव मैदान में है। कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा 2018 में भाजपा छोड़ चुके हैं और टीएमसी में उपाध्यक्ष रहे सिन्हा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार है।

यशवंत सिन्हा से पहले विपक्ष
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारुक अब्दुल्ला और महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी ने विपक्ष का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया था।



ताजा खबर