Homeखटाखट स्टोरीBikaner : पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की दुःखद मृत्यु

Bikaner : पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की दुःखद मृत्यु

basic ad

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, देशनोक थाना अंतर्गत ग्राम लालमदेसर मगरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पानी की डिग्गी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

परिजनों की गैर-मौजूदगी में हुआ हादसा:

मृतका के पति मदनलाल मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह बासी की रोही स्थित अपने खेत में परिवार सहित रहते हैं। शनिवार सुबह वह अपनी बेटी को लेकर पीबीएम अस्पताल गए थे। दोपहर में जब वे वापस लौटे, तो उन्हें पत्नी लाली देवी का शव पानी की डिग्गी में तैरता हुआ मिला।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द:

एसआई हनुमंत सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी मृतका के पीहर पक्ष को दे दी गई थी। रविवार को ससुराल और पीहर, दोनों पक्षों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



ताजा खबर