

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, जिले में आईपीएल (IPL) के सीजन के साथ ही क्रिकेट सट्टे का कारोबार भी जोर पकड़ने लगा है। इसी क्रम में नोखा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में उपकरण और नकदी बरामद की है।

पुलिस की छापेमारी और बरामदगी
पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार, संगठित अपराध और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में टीम ने महावीर चौक स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, 3 चार्जर,02 लैपटॉप, 1 चार्जर,32 डेबिट कार्ड,47,500 रुपये नकद 02 लाइट प्लेट और 02 हिसाब-किताब की डायरियां मौके से बरामद की हैं।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए चांदरतन सोनी,गजानन्द प्रजापत,अभिषेक प्रजापत,ताराचन्द प्रजापत,विष्णु सोनी को गिरफ्तार किया हैं
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा व वृत्ताधिकारी जरनैल सिंह के सुपरविजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि सट्टे के इस बड़े नेटवर्क के अन्य सुराग हाथ लग सकें।


