

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर द्वारा सोमवार को न्यायिक अधकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई। हाई कोर्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार 110 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। हाईकोर्ट द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक कार्यों में तेजी और बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची के अनुसार न्यायिक अधिकारी ओम प्रकाश को कमर्शियल कोर्ट बीकानेर लगाया गया है वहीं ग्राम न्यायालय बीकानेर में निधि तुनवाल को बतौर न्यायिक अधिकारी लगाया गया है। बीकानेर मूल के न्यायिक अधिकारी बुलाकी दास व्यास को फैमिली कोर्ट जैसलमेर लगाया गया है।


