

Sports आपणी हथाई न्यूज, हिंदू प्रीमियर लीग (HPL) 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को रेलवे ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास एवं ADRM बीकानेर आर.एस. चौधरी उपस्थित रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

हिंदू प्रीमियर लीग का आयोजन SAB Foundation द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनमें अनुशासन और टीम भावना विकसित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना है। आयोजन के माध्यम से “एक समाज, स्वस्थ समाज, नशा मुक्त समाज” और “खेल अपनाओ, नशे से दूर रहो” का संदेश दिया जा रहा है।

उद्घाटन के बाद खेले गए पहले मुकाबले में Coaching Club ने BCC Warriors को 24 रन से हराया। Coaching Club ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 116 रन बनाए, जवाब में BCC Warriors की टीम 17.4 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। Coaching Club के रवि सोंगरा को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दिन के दूसरे मुकाबले में Mohali Warriors ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Shaurya Eleven को 194 रन से पराजित किया। Mohali Warriors ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में Shaurya Eleven की टीम 10.5 ओवर में 25 रन पर ऑलआउट हो गई। Mohali Warriors के आदित्य कुमार ने 33 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन समिति में अंकित भारद्वाज, शुभम शर्मा एवं राजेंद्र पन्नू शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि कल पहला मुकाबला बीकानेर पुलिस और मोहाली के बीच उसके बाद दूसरा जेल रोड और ब्रदर्स 11 एवम् अंतिम मैच MGCC और रॉयल वारियर्स का होगा।



