HomeबीकानेरBikaner: जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर सुराणा एवं नायक...

Bikaner: जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य बनने पर सुराणा एवं नायक का हुआ अभिनंदन

आपणी हथाई न्यूज,जन अभाव अभियोग समिति का सदस्य मनोनीत होने पर मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से समिति के कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील शर्मा, कुणाल कोचर, श्याम चौधरी, जतिन सहल, भूपेंद्र शर्मा, दौलत सहारण, ओमप्रकाश मीणा, विनोद करोल, देवेंद्र तंवर, अमित चोपड़ा, विमल पारीक, महावीर बोथरा एवं सुखचैन नायक ने मोहन सुराणा एवं नरेश नायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



ताजा खबर