

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घोड़ी पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 5 जून की शाम वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र की एक गली में दबिश देकर की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कई लोग घोड़ी पर दांव लगाते हुए जुआ खेलते मिले।
पुलिस की भनक लगते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन टीम ने 3 लोगों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 50 हजार 280 रुपए नकद बरामद किए गए। साथ ही जुए में इस्तेमाल हो रही घोड़ी, कांच के गिलास और टेप सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


