आपणी हथाई Bikaner न्यूज, रविवार रात हुए सड़क हादसे में कोडमदेसर पैदल जा रहे एक श्रद्धालु सहित दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोडमदेसर से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले अमर बकरा बाड़े के निकट तेज रफ्तार बाइक ने कोडमदेसर पैदल जा रहे पदयात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार घनश्याम दास भादाणी (60) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मिहिर महात्मा ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन पदयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार यह परिवार पीबीएम अस्पताल में भर्ती श्याम सुंदर उपाध्याय के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर पैदल कोडमदेसर भैरव मंदिर जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया


