Homeखटाखट स्टोरीBikaner: PBM अस्पताल पहुंचीं प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, अस्पताल में व्याप्त...

Bikaner: PBM अस्पताल पहुंचीं प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जताया असंतोष

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत और दो प्रसुताओं की मौत को लेकर सुर्खियों मे आए संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम अस्पताल में आज प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ पहुंची और अस्पताल का निर्माण किया।निरीक्षण के दौरान राठौर ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने दवा वितरण केंद्र (DDC) में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की और दवाओं पर जमी धूल-मिट्टी और अव्यवस्थाएं देखकर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान गायत्री राठौड़ का सख्त रुख नजर आया। अस्पताल में फैली बदबू और अव्यवस्थाओं को लेकर  मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा,अधीक्षक डॉ. बीसी घिया सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

इससे पहले प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौर ने सर्किट हाउस में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा के साथ बैठक की और पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और बिगड़ी तबीयत के मामलों पर चर्चा की साथ ही मीडिया से बातचीत में गायत्री राठौड़ ने कहा कि मामले को लेकर मेडिकल जांच के साथ अब प्रशासनिक स्तर पर भी पड़ताल होनी साथ ही उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।



ताजा खबर