

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, बीकानेर के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत उस समय हुई जब समाज की आम सभा में सर्वसम्मति से लक्ष्मीनारायण सोनी (महेचा) को समाज के प्रथम कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 24 जून को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन, बीकानेर में प्रथम कार्यवाहक अध्यक्ष का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।
कार्यक्रम में महंत श्री श्री 108 सरजुदास जी महाराज, विधायक जेठानंद जी व्यास, समाज की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक जेठानंद व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को एक साथ लेकर चलना कठिन कार्य होता है, समाज के कार्यों में कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए क्युकी समाज एक मंदिर की तरह है और और राजनीति एक जूती, समाज में जब भी आओ तो राजनीति रूपी जूती को बाहर उतार कर आना चाहिए तभी समाज का उद्धार संभव है
महंत श्री श्री 108 सरजूदास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में हमेशा एक होकर रहना जरूरी है और कमजोर व्यक्ति के लिए एकजुट होकर उसे ऊपर उठाने का कार्य करना चाहिए क्युकी वो भी अपने समाज का ही बंधु है, साथ ही मातृशक्ति को भी समाज की बागडोर संभालने में बराबर की भूमिका निभाना जरूरी है
अपने अध्यक्षीय संबोधन में लक्ष्मीनारायण सोनी (महेचा) ने समाज द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी की जिसमे प्रकाशचंद (उपाध्यक्ष), सर्यप्रकाश जी(सचिव), जुगल किशोर (उप सचिव), शंकरलाल (कोषाध्यक्ष), आनंद (उप कोषाध्यक्ष), प्रकाश गिराणी(संगठन सचिव), मनीषा (विधिक सलाहकार), अमित, शुभम , दिशान्त (मीडिया प्रभारी), पृथ्वी , माधुरी की (महिला सांस्कृतिक एवं बेरोजगार समिति), चंदन ( स्वास्थ्य प्रभारी), मंशाराम , गौरव , महेश , नीलेश (प्रवक्ता व प्रचार प्रभारी), वीरेंद्र आर्य, महेश , इन्द्रप्रकाश , जयनारायण , प्रकाश , जगदीश , सुरेश , रामचन्द्र (सलाहकार), मनीषा , सुर्यप्रकाश , जुगल , प्रकाश , शंकरलाल , लक्ष्मी नारायण , भगवती प्रसाद (संविधान निर्माता), कैलाश , सेवाराम , जयनारायण , श्यामसुंदर , जगदीश , प्रकाश जी गिराणी(6 माह बाद चुनाव प्रभारी)
साथ ही अध्यक्ष ने बताया कि आगामी समय में समाज की संपूर्ण मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) का निर्माण, स्वर्णकार कारीगरों के उत्थान एवं कल्याण हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को प्रोत्साहित एवं प्रभावी रूप से लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
समारोह का वातावरण उत्साह, एकता एवं सामाजिक जागरूकता से परिपूर्ण रहा। समाज के सभी वर्गों ने नव-निर्वाचित नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, बीकानेर के संगठनात्मक विकास एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।


