HomeबीकानेरBikaner:  पानी कनेक्शन की मांग को लेकर गंगाशहर टंकी के आगे धरने...

Bikaner:  पानी कनेक्शन की मांग को लेकर गंगाशहर टंकी के आगे धरने पर बैठे क्षेत्रवासी

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के चोपड़ा बाड़ी के क्षेत्रवासी पिछले 30 महीनों से पानी के कनेक्शन के लिए जलदाय विभाग के चक्कर निकाल रहे है,  बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोशित क्षेत्रवासी आज गंगाशहर टंकी धरने पर बैठ गए लेकिन इस भीषण गर्मी में दो घंटे से अधिक समय व्यतीत होने पर भी ज़िम्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं आए, सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौक़े पर पहुंचकर अधिकारी राजेश पुरोहित से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत करवाया जिस पर राजेश पुरोहित ने ज़िम्मेदार अधिकारी को समाधान हेतु निर्देशित करने का आश्वश्न दिया ।

इसके उपरांत क्षेत्र के एईएन और जेईएन से वार्ता कर उन्हें बताया गया कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के कनेक्शन के लिए गरीब परिवार फ़ाइल हाथ में लिए चक्कर निकाल रहे है और मजबूरन उन्हें महंगे दरों पर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है जबकि पानी की लाईन डाले महीनों हो गए फिर मिलान क्यो नहीं किया जा रहा और क्यो प्रभावित परिवारो को कनेक्शन से वंचित रखा जा रहा है इसकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए जिस पर एईएन महोदया द्वारा मौखिक आश्वश्न उपरांत सात दिवस में समाधान हेतु सहमति बनी ।

प्रदर्शन में नरनारायण स्वामी, गोविंद पुरोहित, चेतन जोशी, महेश भाटी, अशोक भाटी, मुरली गहलोत, सुनील चिंपा, हरिकिशन कुम्हार,हरि सुथार, किशन पुरोहित, किशन दधीच, पवन गुप्ता, माणक भार्गव, घनश्याम, राजेंद्र पुरोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



ताजा खबर