

आपणी हथाई Weather न्यूज,मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य स्थिति (उत्तरी राजस्थान) से गुजर रही है।पिछले 24 घंटों में बारां, दौसा, डीडवाना, हनुमानगढ़, कोटा, सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश मंडावर, दौसा में 107 mm दर्ज।
आज भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। 5 अगस्त को भी उत्तर – पूर्वी व उत्तरी भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है।पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर 6-7 अगस्त से एक नया परिसंचरण तंत्र (Circulation) बनने से पुनः मानसून सक्रिय होने व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी रहने तथा 7-9 अगस्त को कुछ भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


