Homeखटाखट स्टोरीBollywood : महाभारत के 'अश्वत्थामा' और 'गजनी' के विलेन का निधन, सिनेमा...

Bollywood : महाभारत के ‘अश्वत्थामा’ और ‘गजनी’ के विलेन का निधन, सिनेमा जगत में छाई शोक की लहर

basic ad

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा और साउथ फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

 

ब्लड कैंसर से पीड़ित थे।
इंडिया टुडे को मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप रावत पिछले एक वर्ष से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे एक बारगी इलाज के बाद तबियत में सुधार भी हुआ लेकिन कुछ महीनों पहले फिर से कैंसर डिटेक्ट हुआ। बीते दो माह से लगातार अस्पताल में ही भर्ती थे। बीते कुछ दिनों में उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर हो रहा था और मंगलवार की शाम मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।संभावना है कि बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

अभिनय से छोड़ी छाप
हिंदी फिल्मों के साथ साथ साउथ फिल्मों में अभिनय के दम पर प्रदीप रावत ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। भारत के लोकप्रिय सीरियल महाभारत में अश्वत्थामा का किरदार हो या लगान का देवा या फिर आमिर खान के साथ गजनी प्रदीप रावत ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई। प्रदीप रावत के निधन के बाद बॉलीवुड के कलाकार और उनके फैंस शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है।



ताजा खबर