Homeखटाखट स्टोरीBikaner : पीबीएम मेडिकल कैज्युअल्टी के पास मिला शव, शव की हुई...

Bikaner : पीबीएम मेडिकल कैज्युअल्टी के पास मिला शव, शव की हुई शिनाख्त

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, पीबीएम अस्पताल परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुरानी आपातकालीन इकाई के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव नजर आने के बाद आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई और कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पीबीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों की मदद से शव को मौके से उठवाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम तथा मृतक की पहचान के बाद ही उसकी मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।हालांकि मृतक के जेब में मिली एक पर्ची के आधार पर यह अंदेशा है कि व्यक्ति घड़साना क्षेत्र का निवासी हो सकता हैं बरहाल पुलिस इस मामलें की जांच कर रही है।



ताजा खबर