
आपणी हथाई Bikaner न्यूज, धर्मनगरी बीकानेर में इन दिनों मेलों का माहौल है। बीकानेर में कल और आज राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 कोडमदेसर जाने वाले पैदल यात्रियों से भरा नजर आएगा। जहां कल कोडमदेसर भैरव बाबा के दर्शन करने के लिए पैदल यात्री पैदल रवाना हुए वहीं आज भी बड़ी संख्या में पैदल यात्री बाबा को धोक लगाने पैदल रवाना होंगे। पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रास्ते में जगह-जगह सेवादार सेवा पंडाल लगाकर सेवा कार्य कर रहे हैं।

कल देर रात चले पैदल यात्रियों के मेले में भी सेवादार पैदल यात्रियों की सेवा में जूट रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 पर स्थित डेहरू माता मंदिर के सामने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टोगड़ मस्त मंडल की ओर से पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। टोगड़ मस्त मंडल द्वारा लगाए गए सेवा शिविर में पैदल यात्रियों के लिए केसर युक्त चाय, गरमा गरम दाल की पकौड़ी और ठंडे जल की व्यवस्था की गई। इस दौरान सेवा शिविर पर पैदल यात्रियों का उत्साह देखने को ही बन रहा था। टोगड़ मस्त मंडल के सेवादारो ने बताया कि वर्ष 2009 से लगातार मंडल द्वारा पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया जा रहा है।


