
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, सेवा संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जैतारण आगमन के दौरान भाजयुमो प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी मदन गोपाल सोनी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए सक्रिय नजर आए। मुख्यमंत्री ने सेवा यात्रियों से संवाद किया तथा पौधारोपण कर सेवा संकल्प कलश में जल अर्पित किया।

मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट नंबर-2 की जिम्मेदारी मदन गोपाल सोनी को सौंपी गई थी। इसी जिम्मेदारी के चलते सोनी पूरे रूट पर व्यवस्थाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सक्रिय दिखाई दिए। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उनकी सक्रियता ने संगठन में उनकी भूमिका को भी प्रमुखता से सामने रखा।
सोनी ने रूट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से मिलने वाली प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना उनका दायित्व है।


