
Bollywood आपणी हथाई न्यूज, भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का केंसर की बीमारी के इलाज के बीच निधन हो गया है। आपको बता दे कि कुछ समय से मुश्ताक की तबीयत काफी खराब थी। उन्हें कैंसर था और गुरुवार को वह कैंसर की जंग से हार गए।


वैसे तो मुश्ताक वेलकम, आशिकी, हम है राही प्यार के जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बॉलीवुड में बना चुके थे। लेकिन एक बारगी उनका किडनैप कर लिया गया था। उन्हें एक फेक इवेंट का बताकर मुंबई से दिल्ली बुलवाया गया था और फिर उन्हें किडनैप कर लिया था वो भी 12 घंटे तक। उन्हें उस दौरान काफी टॉर्चर किया था। इस घटना की भी चर्चा खूब हुई और मुश्ताक खान को लोग और अधिक जानने पहचानने लगे। हालांकि किडनैप करने के बाद मुश्ताक से 1 करोड़ रुपये की राशि मांगी गई थीं लेकिन मुश्ताक जैसे तैसे उनके चंगुल से भाग निकले।
बरहाल मुश्ताक खान के निधन के बड़े बड़े दिग्गज अभिनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। जिसमें सनी देओल और राजपाल यादव भी शामिल है।


