Homeक्राइमBikaner Crime : चाकूबाजी के 36 घंटो बाद भी पुलिस की गिरफ्त...

Bikaner Crime : चाकूबाजी के 36 घंटो बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी, हमला करने के पीछे ये वजह आ रही सामने

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआ इलाके में बुधवार रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी है। वारदात के बाद पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। घायल युवक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उस्तों की बारी निवासी कपिल माली पर बुधवार रात सोनगिरी कुआ क्षेत्र में कुछ युवकों ने एकराय होकर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू से वार किए जाने से कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने देर रात उसका पर्चा बयान लिया।

पुलिस के सामने आए बयानों के आधार पर राकेश बिश्नोई, याकीब उर्फ याकूब सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में किसी युवती को लेकर चल रही आपसी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



ताजा खबर