Homeकोरोना अपडेटBikaner Crime : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से बेटी को उठाकर ले...

Bikaner Crime : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से बेटी को उठाकर ले जाने का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज,  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बेटी को कथित रूप से उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। घटना को लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पतासी पत्नी स्वर्गीय अशोक, निवासी वार्ड नंबर 23, पेट्रोल पंप के पीछे नापासर, हाल झुग्गी पुरानी जेल ने रिपोर्ट दी है। परिवादिया ने आरोप लगाया कि महेंद्र, शिव, चमेली, मीना और मदनलाल उसकी पुत्री को उठाकर अपने साथ ले गए।

महिला की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू करते हुए मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल शुरू कर दी है।

 



ताजा खबर