Homeखटाखट स्टोरीBikaner: रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में...

Bikaner: रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर ने गंवाई जान

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,शहर के रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ऊन मिल में दर्दनाक हादसा हो गया। कोटगेट थाना क्षेत्र की 7 नंबर रोड पर स्थित मिल परिसर में आराम कर रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर मिल परिसर में आराम कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक को इस बात का ध्यान नहीं रहा कि मजदूर वहां आराम कर रहा है, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान नंदू सिंह पुत्र जयराम सिंह उम्र 39 निवासी 8 नम्बर रोड रानीबाजार का है।

घटना की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों की सहायता से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान करने और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।



ताजा खबर