Homeखटाखट स्टोरीPolitics : पंचायत चुनाव के बीच नोखा में मारपीट, RLP प्रत्याशी के...

Politics : पंचायत चुनाव के बीच नोखा में मारपीट, RLP प्रत्याशी के प्रतिनिधि दिनेश सारण घायल

Politics आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में पंचायत चुनावों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पांचू थाना क्षेत्र के कक्कू गांव में देर रात जिला परिषद वार्ड संख्या 13 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी के प्रतिनिधि दिनेश सारण के साथ मारपीट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, एमएलबी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सारण के साथ कैंपर गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने कथित तौर पर मारपीट की, जिसमें उनके हाथों पर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने पर पांचू थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है तथा घायल दिनेश सारण का मेडिकल करवाया जा रहा है। फिलहाल मारपीट के पीछे के कारणों और घटना में शामिल युवकों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

गौरतलब है कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस की ओर से स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी और भाजपा की ओर से कमला मेघवाल चुनाव मैदान में हैं। वहीं, RLP प्रत्याशी के प्रतिनिधि दिनेश सारण के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद चुनावी माहौल में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, घटना का चुनाव से कोई संबंध है या नहीं, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



ताजा खबर