

धर्म-धारा आपणी हथाई न्यूज, दुर्गाष्टमी के पावन अवसर बीकानेर के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धा के साथ लोग नमन करते हुए नजर आएं। बीकानेर के नत्थूसर गेट के बाहर, बाबा रामदेव पार्क के पास स्थित पुष्करणा ब्राह्मणों एवं स्वर्णकारो की कुलदेवी माँ उष्ट्र वाहिनी माता जी मन्दिर में दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष श्रृंगार एवं भोग लगाया गया। इस अवसर पंडित शांतिस्वरूप रंगा के आचार्यत्व में चल रहे दुर्गा सप्तशती अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई तत्पश्चात कन्याओं का पूजन किया गया। शाम को महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित शांतिस्वरूप रंगा ने माँ के प्रागट्य स्वरूप की महिमा बताई।



