

आपणी हथाई Election न्यूज, आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी, नोखा द्वारा गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे बागड़ी शिव मंदिर, नोखा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन राठी ने बताया कि सम्मेलन में भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।



