Homeक्राइमBikaner : नोखा के हार्डवेयर के एक गोदाम से लाखों का माल...

Bikaner : नोखा के हार्डवेयर के एक गोदाम से लाखों का माल चोरी, कर्मचारी ने ही लगाया मालिक को चूना

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, नोखा के रोड़ा रोड क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी के गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने व्यापारी के ही कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरचंद पुत्र जैसराज मेघवाल निवासी भूराराम की खेड़ी के रूप में हुई है। व्यापारी संजय भट्टड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी दुकान और गोदाम से पानी की मोटर, नल-फिटिंग, शावर, लोहे के एंगल, पाइप, सीमेंट और पुट्टी सहित करीब 6 लाख रुपये का सामान लगातार गायब हो रहा था।

मामले की जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने कर्मचारी अमरचंद से पूछताछ की, जिसके बाद चोरी के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब चोरी किए गए सामान की बरामदगी के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी का माल कहां बेचा गया और क्या इस मामले में 5-6 अन्य लोग भी शामिल हैं।

यह कार्रवाई एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल और सीओ जर्नैल सिंह के सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सतीश कुमार मूंड, कांस्टेबल तेजाराम और चालक कांस्टेबल पुखराज शामिल रहे।



ताजा खबर