Homeपॉलिटिकल पाटाBikaner: Cm गहलोत के दौरे से पहले एक्टिव मोड पर शहर कांग्रेस,...

Bikaner: Cm गहलोत के दौरे से पहले एक्टिव मोड पर शहर कांग्रेस, कल्ला देंगें दिशा निर्देश

basic ad

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परसो शुक्रवार 15 जुलाई को बीकानेर आ रहे है। प्रशासन के साथ बीकानेर शहर कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आज शाम को 5 बजे बीकानेर कांग्रेस के शहर कार्यालय में राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने बीकानेर कांग्रेस की मीटिंग बुलाई है। डॉ कल्ला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग अलग काज करने के बाबत ब्रीफ करेंगे। आज की मीटिंग में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सरकार और पार्टी से जो मांग है, उन पर डॉ कल्ला स्वयं सुनवाई करेंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर