Homeखटाखट स्टोरीBikaner : महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में विशेष योग शिविर...

Bikaner : महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में विशेष योग शिविर आयोजित

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,रविवार को शहर की जे. एन.वी व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन पार्क में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान एक दिवसीय विशेष योग शिविर आयोजित हुआ शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी डॉ. सरिता गुर्जर के एक दिवसीय बीकानेर प्रवास के साथ योग शिविर में महिलाओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डॉ. सरिता गुर्जर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने महिलाओं को योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राज्य सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता गुर्जर, जिला प्रभारी उमा शर्मा, संरक्षिका अजंता जी,सुबोध बाला जी,कमला जी, इन्द्रा जी ऋतु जी, विमला जी,सरिता , सोशल मीडिया इंदू गौड ,सरला अग्रवाल, सुनीता , मैना, रचना, उषा, संतोष, करुणा, सुनीता चौधरी, मधुरिमा सिंह, सुनीता मोदी,कविता, मीनू, नीलम पतंजलि योग समिति के पांचों संगठनों के लक्ष्मण प्रजापत , सी डी सागर, लक्ष्मण मोदी, नरेंद्र सुथार,नरेंद्र बारहठ, भवानी शंकर,नन्दकिशोर गहलोत सहित सैकड़ों योग साधक उपस्थित रहे । सभी ने महिलाओं को नियमित योगाभ्यास अपनाने और योग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर से जुड़े पतंजलि परिवार के नंदकिशोर गहलोत के अनुसार शिविर का उद्देश्य महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा इस पूरे आयोजन में डॉक्टर सरिता जी गुर्जर का मार्गदर्शन मिला उन्होंने योग,आयुर्वेद,स्वदेशी के संकल्प को आगे बढ़ने का आह्वान किया उन्होंने महिलाओं को सनातन धर्म के प्रति के प्रति महिलाओं के महत्व और योगदान प्रकाश डाला इस अवसर पर पतंजलि परिवार के पांच संगठनों द्वारा महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि योग समिति,युवा भारत,भारत स्वाभिमान के सभी पदाधिकारी के द्वारा डॉक्टर सरिता जी गुर्जर का अभिनंदन किया गया


ताजा खबर