Homeखटाखट स्टोरीBikaner: बिजली बिलों की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे पुरोहित सहित...

Bikaner: बिजली बिलों की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे पुरोहित सहित तीन बिजली कर्मचारियों से हुई मारपीट

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बकाया बिजली बिलों की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने पहुंचे BKESL कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम और फिरोज को गत बुधवार को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया।
घटना भुट्टों के बास स्थित मोहर्रम चौकी के पास की है। इस संबंध में कंपनी के कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित ने पुलिस थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित, सुपरवाइजर मोहम्मद रियाज और हेल्पर मिस बाहुल बकाया बिजली बिलों की वसूली एवं कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सद्दाम, सिकंदर तथा 10-12 अन्य लोगों ने कथित रूप से कर्मचारियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि संबंधित उपभोक्ताओं पर तीन बिजली कनेक्शनों का कुल 4 लाख 84 हजार 570 रुपये बकाया था। इनमें एक व्यावसायिक कनेक्शन पर 1 लाख 2 हजार 557 रुपये तथा दो घरेलू कनेक्शनों पर क्रमशः 52 हजार 853 रुपये और 3 लाख 29 हजार 160 रुपये बकाया थे। बार बार नोटिस देने के बावजूद बिल राशि जमा नहीं करा रहे थे। इसके बाद कनेक्शन काटने के लिए कंपनी की टीम मौके पर पहुँची। एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सद्दाम और फिरोज व एक नाबालिग को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कर रहे हैं।



ताजा खबर