

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार प्रातः 9:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल संविधान दिवस के अवसर पर सायं 4 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाले नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी श्री रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा एवं ग्राम पंचायतों की भूमिका पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस बार नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल रात्रि 10:10 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।




