HomeबीकानेरWeather Alert : इस बार मौसम में होगा परिवर्तन, सर्दी समय से...

Weather Alert : इस बार मौसम में होगा परिवर्तन, सर्दी समय से पहले दिखाएगी असर, दिवाली तक तो होगा…

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान में इस सीजन की ठंड दिवाली तक पूरा जोर पकड़ सकती है। राजस्थान में मानसून सितंबर के अंत तक सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर अंत तक मानसून के सक्रिय रहने के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी और फिर अक्टूबर के मध्य तक सर्द रातों की शुरुआत हो जाएगी। दिवाली 24 अक्टूबर के आसपास ठंड पूरा जोर पकड़ सकती है। इस बार राजस्थान में ठंड का मौसम करीब 5 महीनों तक रहेगा, अमूमन 4 महीनों तक राजस्थान में ठंडक का मौसम बना रहता है। इस हिसाब से इस बार ठंड की दस्तक जल्दी होगी। ठंड जल्दी आने के कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस,सूर्य की दिशा में बदलाव,विंड पैटर्न में बदलाव और लंबे वक्त तक चलने वाला मानसून है। राजस्थान में यूं तो कड़ाके की ठंड दिसम्बर अंत से जनवरी अंत तक रहती है, लेकिन दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर