Homeखटाखट स्टोरीBIkaner Crime : तोलियासर भैरव मेले में जा रहे युवक की चाकू...

BIkaner Crime : तोलियासर भैरव मेले में जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,शुक्रवार की रात बीकानेर के कोडमदेसर मेले के दौरान हुए मर्डर का आरोपी पकड़ा गया है वही दूसरी ओर श्री डूंगरगढ थाना क्षेत्र के कालू बास का निवासी युवक सांवर मल तोलियासर भैरव मेले के लिए पैदल रवाना हुआ, इस बीच किसी ने युवक सांवरमल (21) पुत्र ओंकारमल की सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को मोर्चरी में रखा गया है। मेले के दौरान हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध है। बरहाल पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर