Bikaner : पर्वतारोही और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुषमा बिस्सा का हुआ सम्मान

आपणी हथाई न्यूज,भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में हिमालय परिवार बीकानेर की अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही और भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा मगन बिस्सा द्वारा सफलतापूर्वक फिट @50 ट्रांस हिमालयन अभियान पूर्ण करने पर उनका सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह और पार्षद सुधा आचार्य ने माल्यार्पण कर डॉ. बिस्सा  का स्वागत किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं जिला महामंत्री सरिता नाहटा ने साड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया। महिला मोर्चा बीकानेर शहर की मंडल अध्यक्षों और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए पार्टी का बैच लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर डॉ. सुषमा बिस्सा ने फिट @ 50 ट्रांस हिमालयन अभियान यात्रा के दौरान हुए अविस्मरणीय अनुभवों और संस्मरणों को साझा किया और पूरे दुर्गम रास्ते में आने वाली कठिनाइयों के साथ यात्रा पूर्ण होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बुधवार को आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष  अखिलेश प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, कार्यालय प्रभारी श्याम पंचारिया, जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुमन कंवर शेखावत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजूलता रावत, भारती अरोड़ा, मंत्री अनु सुथार, मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, राधा खत्री, भानु आनंद, सीमा पारीक, इंदु वर्मा, मीनू वर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !