Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : अगर आप भी कर रहे है पीटीआई बनने की तैयारी,...

राजस्थान : अगर आप भी कर रहे है पीटीआई बनने की तैयारी, तो ये खबर आपके लिए है ज़रूरी

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान में आगामी 25 सितंबर को होने वाली पीटीआई भर्ती के प्रवेश पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है। पीटीआई भर्ती करीब 5546 पदों पर होनी है। राज्य में इस बार पीटीआई भर्ती के लिए 53,325 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 25 सितंबर को पीटीआई भर्ती दो पारियों में आयोजित करवाई जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर ढाई से साढ़े 4 बजे तक होगी। बीकानेर के अधिकांश अभ्यर्थियों को जयपुर सेंटर मिलने की खबर मिल रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर