Homeखटाखट स्टोरी8 अलग अलग सरकारी सेवाओं के लिए होगी एक ही कॉमन पात्रता...

8 अलग अलग सरकारी सेवाओं के लिए होगी एक ही कॉमन पात्रता परीक्षा, कुल 2900 पदों की भर्तियों से जुड़ी कम्पलीट डिटेल पढ़िए इस रिपोर्ट में

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 8 अलग अलग सरकारी सेवाओं के लिए 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी 8 सेवाओं के लिए एक ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) होगा। सेट एक स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा है,इसमें पास होने से सीधे सरकारी नौकरी नही मिलेगी बल्कि जो इस एग्जाम को क्वालीफाई कर लेंगे वो निकट भविष्य में निकलने वाली भर्तियों में आवेदन के पात्र होंगे। परीक्षा साल में एक बार आयोजित होगी और इस परीक्षा के अंक भी एक साल तक ही मान्य होंगे। अभ्यर्थी आज 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परीक्षा अगले साल 6 से 9 जनवरी के बीच में आयोजित होगी। कुल 2900 वैकेंसी में से 1923 जूनियर अकाउंटेंट की है,198 राजस्व लेखाकार की है। सामाजिक और अधिकारिता विभाग में 335 पद छात्रावास अधीक्षक के है। कारागर विभाग में उप जेलर के 49 पद है। महिला अधिकारिता में पर्यवेक्षक के 176 पद है। जल संसाधन विभाग में पटवारी आदि के 272 पद है। प्लाटून कमांडर के 43 पद है। कोई भी स्नातक उपर्युक्त सभी पदों के लिए आवेदन कर सकता है। 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी इस परीक्षा को दे सकते है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। CET परीक्षा तीन घण्टे की होगी,150 प्रश्नों के लिए 300 अंक होंगे और नेगेटिव मार्किंग नही होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर