HomeबीकानेरBikaner : 'अवैध संबंध' के शक में युवक की पीट-पीटकर की हत्या,...

Bikaner : ‘अवैध संबंध’ के शक में युवक की पीट-पीटकर की हत्या, गांव में फैली सनसनी

basic ad

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा उपखंड से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ जसरासर थाना क्षेत्र के झाडेली गांव में शक की आग ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि अवैध संबंधों के संदेह में एक युवक को घर में घुसकर लाठी-डंडों से इतना पीटा गया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

देर रात घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 3 बजे की है। मृतक मनोज मेघवाल उस वक्त एक महिला के घर पर मौजूद था। इसी दौरान महिला के परिजन और कुछ अन्य लोग जबरन घर में दाखिल हुए और मनोज पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए उसे तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने घायल युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की कार्रवाई: 4 संदिग्ध हिरासत में

ग्रामीण एएसपी बनवारी लाल मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के शक का लग रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।



ताजा खबर