HomeबीकानेरBikaner: वीर सावरकर की जन्मजयंती पर गुरुवार को पुष्पांजलि और गोष्ठी का...

Bikaner: वीर सावरकर की जन्मजयंती पर गुरुवार को पुष्पांजलि और गोष्ठी का होगा आयोजन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,प्रखर राष्ट्रभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर आगामी 28 मई गुरुवार को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा गवर्मेंट प्रेस रोड़ पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के समीप स्थित उनके स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि और गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

समिति के सचिव मोहित राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार प्रातः 8:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा वीर सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनका भावभीना पुण्य स्मरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास उपस्थित रहेंगे एवं अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य द्वारा की जाएगी। संस्था के संरक्षक नरेंद्र सिंह बीका एवं समुद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहेंगे।



ताजा खबर